डुमरांव: आसमान से सड़क पर आया विमान, दलसागर टोल प्लाजा पर थमा; सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़
Dumraon, Buxar | Aug 16, 2026 शुक्रवार की दोपहर 2 बजे बक्सर-पटना फोरलेन पर एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। दलसागर गांव के पास टोल प्लाजा से गुजर रहे एक बड़े ट्रेलर पर विशालकाय क्षतिग्रस्त विमान लदा हुआ था। सड़क पर विमान देखकर राहगीरों की आंखें ठिठक गईं। यह वीडियो रविवार को खूब सुर्खियों में है।