गुना नगर: जिले में जल्द होगी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही, ग्वालियर लोकायुक्त टीम ने सर्किट हाउस में लगाया कैंप
गुना जिले में सरकारी अधिकारियों कर्मचारीओ का भ्रष्टाचार और रिश्वत के मामले में जल्द कार्यवाहिया होगी। 20 मार्च को सर्किटहाउस गुना मे ग्वालियर लोकायुक्त का कैंप लगा, शिकायते दर्ज की। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश कुमार मिश्रा ने कहा, हर माह के दूसरे मंगलवार को गुना में कैंप होगा। ग्वालियर गुना से दूर है लोग पहुंच नहीं पाते। लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।