गुना नगर: बिलोनिया गांव से कैंट थाना पुलिस ने एक जिला बदर बदमाश को गिरफ्तार किया, भेजा जेल
गुना कैंट थाना पुलिस ने बिलोनिया गांव से जिला बदर बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू यादव को गिरफ्तार किया है। 19 मार्च को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने कहा, जितेंद्र यादव आदतन अपराधी है, जिसे 8 अप्रैल 2024 को गुना कलेक्टर ने 1 वर्ष के लिए जिला बदर किया था। प्रतिबंधित अवधि में अपने गांव बिलोनिया में होने की सूचना पर बीते रोज गिरफ्तार कर 19 मार्च को जेल भेजा गया है।