बक्सर: अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी के निर्देश पर रोको टोको अभियान, 16 गिरफ्तार और ₹59000 जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Jun 9, 2025 बक्सर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में रविवार एवं सोमवार की दरमियानी रात अपराध नियंत्रण को लेकर रोको टोको अभियान चलाया गया. इस दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्र में लगभग 16 लोगों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है वहीं वाहन जांच के दौरान वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में 59000 जुर्माना के रूप में वसूल किया गया है.