बक्सर: बिश्रामपुर में मिट्टी काटने वाली मशीन से 276.40 लीटर शराब, ट्रैक्टर व मशीन जब्त
Buxar, Buxar | Jun 9, 2025 पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए तस्कर तरह-तरह की तरकीब अपना कर शराब तस्करी का धंधा कर रहे हैं. जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के विश्रामपुर से एक ऐसा ही मामला उजागर हुआ. तस्कर मिट्टी काटने व भराई करने वाली मशीन में बने तहखाना में शराब छिपाकर ले जा रहा था, लेकिन पुलिस को भनक लगने के कारण उसके मंसूबे पर पानी फिर गया.