बराड़ा: सिरसगढ़ में ब्रह्मलीन संत पीपलदास जी महाराज की बरसी समागम सम्पन्न
Barara, Ambala | Oct 11, 2026 अम्बाला-यमुनानगर रोड पर स्थित श्री गुरू रविदास धर्म अस्थान सिरसगढ़ में संत पीपलदास जी महाराज की बरसी धूमधाम से मनाई गई। गुरूघर में हरि के निशान झुलाए गए, संगत ने कीर्तनी भजनों का आनंद लिया और संत मनदीप दास ने संतों की सेवा व गुरू रविदास जी की वाणी का अनुसरण करने का संदेश दिया। 650वें प्रकाश पर्व को लेकर विश्वभर में कार्यक्रम चल रहे हैं। संगत ने लंगर प्रसाद ग्रहण कर समागम संपन्न किया।