हरसूद: लाखों की लागत से बना बस स्टैंड विरान, बसों का संचालन फीलगुड चौराहे से
Harsud, Khandwa | Aug 31, 2026 लाखों रुपए की लागत से नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा वार्ड क्रमांक 9 में बस स्टैंड का निर्माण तो किया गया, लेकिन बस स्टैंड से बसों का संचालन नहीं होने से वहां पर विरानी छाई रहती है। वहीं दूसरी ओर फीलगुड चौराहे से बसों का संचालन होने से वहां पर यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। फीलगुड चौराहे से बसों का संचालन होने से आए दिन जाम की स्थिति भी बनती है।