पटना ग्रामीण: भोजपुरी सिंगर ने बॉयफ्रेंड व एक्टर अमरेंद्र प्रताप सिंह पर रेप का आरोप लगाया, मामला दर्ज
भोजपुरी सिंगर ने अपने बॉयफ्रेंड और भोजपुरी एक्टर अमरेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज कराया है। सिंगर का कहना है कि वो रोहतास के भोजपुरी एक्टर अमरेंद्र प्रताप सिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। अमरेंद्र हमेशा कहता था कि वो शादी करेगा। शादी का वादा कर अमरेंद्र ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए।