पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे वॉर रूम, मतगणना से पहले तैयारियों का लेंगे जायजा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कल काउंटिंग होना है। वहीं रिजल्ट से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे अचानक वॉर रूम पहुंच गए। जहां उन्होंने काउंटिंग से पहले वहां मौजूद लोगों से बातचीत की और चल रही तैयारी का जायजा भी लिया। आपको बता दे कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वोटिंग के दिन यहां पहुंचे थे।