Govt kranti Kumar Bhartiya PG college sakti में युवा संसद / youth parliament कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद महोदया श्रीमती कमलेश जांगड़े जी उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा पक्ष-विपक्ष में सार्थक चर्चा एवं तर्क-वितर्क किया। माननीय सांसद महोदया ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए लोकतंत्र में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल एवं संसदीय कार्यप्रणाली की समझ विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल रही।