जगदीशपुर: ठुकरा के मेरा प्यार 2 की सफलता पर भागलपुर में संचिता बसु ने प्रशंसकों को धन्यवाद कहा
जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई चर्चित वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार 2’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। प्यार, धोखा, बदला और राजनीति पर आधारित इस सीरीज के 50 एपिसोड पूरे हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर सीरीज को लेकर 10 लाख से अधिक रील बनाए जाने का दावा किया जा रहा है।