प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस की पहल से उजड़ने से बचे दो परिवार, महिला प्रकोष्ठ ने सुलझाया विवाद
एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में बुधवार शाम 4 बजे महिला सहायता प्रकोष्ठ ने पारिवारिक विवादों में फंसे दो दंपतियों के बीच सुलह कराई। सीओ नमिता सिंह के प्रयासों से अलग रह रहे पति-पत्नी ने अपने आपसी मतभेद भुलाकर पुनः साथ रहने का संकल्प लिया। पुलिस की इस प्रभावी काउंसलिंग से बिखरते हुए परिवारों में फिर से खुशियां लौटीं और उन्होंने नए सिरे से जीवन शुरू किया।