बड़ौत: बरवाला निवासी सूबेदार विकास तोमर को राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से किया सम्मानित, अपने नेतृत्व में 1 आतंकवादी को मार गिराया
Baraut, Bagpat | May 23, 2025 बरवाला निवासी सूबेदार विकास तोमर को राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। सूबेदार विकास तोमर पश्चिमी उत्तरप्रदेश, बागपत जिले के बरवाला गांव के रहने वाले हैं। वह (1 पैराशूट रेजिमेंट, पैरा स्पेशल फ़ोर्स) में तैनात हैं। धगरी इलाके में तलाशी अभियान के दौरान उन्होंने दुश्मन की गोलियों के बीच जबरदस्त बहादुरी, समझदारी और लीडरशिप दिखाई।