छात्रों और फूल व्यापारियों में हुई मारपीट के बाद काशी विद्यापीठ के छात्रों ने मुकदमा वापसी की मांग को लेकर किया चक्काजाम
सिगरा थाना अंतर्गत काशी विद्यापीठ में पिछले दिनों छात्रों और फूल व्यापारियों में हुई मारपीट के बाद छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने परिसर में जबरदस्त तरीके से प्रदर्शन किया। उन्होंने सिगरा-कैंट मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। छात्रों ने उन पर दर्ज मुकदमों को हटाने की मांग की।