काशी में लोलार्क कुंड वाले रूट पर आज से डायवर्जन
सूर्य षष्ठी पर नौ सितंबर को भदैनी स्थित लोलार्क कुंड में होने वाले स्नान के लिए ट्रैफिक विभाग ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। यह डायवर्जन रविवार से जारी होकर सोमवार रात 10 बजे तक रहेगा। शव वाहन, बीमार, दिव्यांग व्यक्तियों को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के वाहनों को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।