संतान की कामना के लिए लोलार्क कुंड में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, सूर्य षष्ठी पर 10 घंटे में ढाई लाख लोगों ने किया स्नान
आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। सूर्य षष्ठी के मौके पर वाराणसी के भदैनी स्थित लोलार्क कुंड में लाखों श्रद्धालु संतान प्राप्ति की कामना के लिए 50 फीट गहरे कुंड में स्नान कर रहे हैं। पति-पत्नी एक-दूसरे का हाथ पकड़कर डुबकी लगा रहे हैं। आधी रात 12 बजे से सुबह 10 बजे तक करीब 2.5 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।