रोहनिया थाना क्षेत्र के जफराबाद रेलवे क्रासिंग पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
रोहनिया थाना क्षेत्र के जफराबाद रेलवे क्रासिंग के निकट रविवार सुबह युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रोहनिया थाना पुलिस ने मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी में रखवाया है। मोहनसराय चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को जफराबाद रेलवे क्रासिंग पर वाराणसी के तरफ से आ रही विभूति एक्सप्रेस से सामने एक युवक ने कूदकर जान दे दी।