कोल: गांव हसनपुर के पास पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, भेजा जेल
Koil, Aligarh | May 13, 2025 थाना मडराक पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त अंकित पुत्र ललित निवासी ग्राम सिंघारपुर थाना मडराक जनपद अलीगढ़ को मय एक अवैध चाकू के साथ हसनपुर मोड से 50 कदम आगे ग्राम हसनपुर की तरफ से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना पर मुकदमा संख्या 91/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।मंगलवार को जेल भेजने की कार्यवाही की गई।