कोल: एएमयू के डॉक्टरों ने की हड़ताल, 10 वर्षों से प्रमोशन न मिलने से मेडिकल छात्रों की पढ़ाई प्रभावित
Koil, Aligarh | May 13, 2025 एएमयू में सीनियर डॉक्टरों का 10 साल से प्रमोशन नहीं हुआ है। प्रमोशन की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर सीनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के बाद अब मेडिकल छात्रों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। जल्द मांग पूरी न होने पर डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है।