कोल: महापौर के 2 वर्ष के कार्यकाल पर शहर को मिली 18.94 करोड़ की सौगात, गली-गली पहुंचेगा पानी
Koil, Aligarh | May 13, 2025 अलीगढ़ में महापौर प्रशांत सिंघल का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शहर को बड़ी सौगात मिली है। शहर को 18 करोड़ 94 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली है। इस सौगात में 40 सीएनजी कचरा उठाने के टिपर, 130 इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर छोटे कचरा टिपर, 10 सीएनजी खुले डंपर व 3 मिनी नलकूप शामिल है। शहर की साफ सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त होगी।