🚨 देवप्रयाग विधानसभा के 68 मेधावी विद्यार्थी जाएंगे भारत दर्शन पर
भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण के 10वें संस्करण के तहत देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के 68 मेधावी विद्यार्थी 16 सितंबर को शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कीर्तिनगर स्थित स्वामी मनमथन प्रेक्षागृह में विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनकी तैयारियों की जानकारी ली और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दर्शन विद्यार्थियों को देश की विविधता, इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, तकनीक और विकास को करीब से समझने का अवसर देता है। ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ने के साथ उनका दृष्टिकोण भी व्यापक होता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों से सीख लेने और अपने अनुभव अन्य विद्यार्थियों के साथ साझा करने का आह्वान किया। साथ ही जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने इस पहल के लिए देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी को बधाई दी और लगातार 10 वर्षों से कार्यक्रम संचालित होने को बड़ी उपलब्धि बताया। विधायक ने कहा कि भारत दर्शन से विद्यार्थियों में बेहतर प्रदर्शन की प्रतिस्पर्धा बढ़ी है और कई विद्यार्थी अब 96 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, एसएसपी श्वेता चौबे समेत जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
#Devprayag #Uttarakhand #BharatDarshan #Education #PushkarSinghDhami #newsmafiya
Dehradun, Dehradun | Sep 13, 2026