सैदपुर: पहाड़पुर में रोडवेज बस और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर, किया गया रेफर, कई यात्री घायल
पहाड़पुर के निकट फोरलेन हाइवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में चालक सहित 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं 7 बस यात्रियों को भी सामान्य से मध्यम चोटें आईं। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक 45 वर्षीय मनोज चौहान को सर्वाधिक गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।