डिंडौरी: रूसा गांव में महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नाबालिग का बाल विवाह रोका, दी समझाइश
डिंडौरी जिले के रुसा गांव में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग स्टाप सेंटर तथा पुलिस विभाग के संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर नाबालिक बालिका का बाल विवाह रोका। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने रविवार शाम 7:00 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 17 वर्ष 10 माह आयु की बालिका का बाल विवाह किया जा रहा था ।