बड़गांव: सविना थाना क्षेत्र में चोरों ने घर में की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की तस्वीरें
शहर के सवीना थाना इलाके के एकलिंगपुरा में बीती देर रात एक दर्जन से अधिक चोरों ने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों की तस्वीरें घर और घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने सवीना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई और क्षेत्र में गश्त बढाने की मांग की है।