धुरकी: अवैध बालू खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50-60 ट्रैक्टर बालू जब्त
Dhurki, Garhwa | May 31, 2026 धुरकी क्षेत्र में रविवार 2बजे कनहर नदी से बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध बालू खनन और डंपिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा एवं जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) राजेंद्र उरांव ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में अंबाखोरेया इलाके में अवैध रूप से डंप कर रखे गए भारी मात्रा में