चास: पुष्पा महतो केस में बवाल, आजसू का पुलिस पर गंभीर आरोप, CBI जांच और SP निलंबन की मांग
Chas, Bokaro | Apr 15, 2026 बोकारो जिले के बहुचर्चित पुष्पा हत्याकांड को लेकर आज बुधवार समय लगभग तीन बजे आजसू पार्टी ने रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड सरकार और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने दावा किया कि बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में 21 जुलाई 2025 को लापता हुई पुष्पा महतो के मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती।