कोंडागांव: कोंडागांव नगर में यात्री बसों के लिए चार निर्धारित स्टॉपेज तय, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय में बस स्टॉपेज व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई। आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार इसमें बस संचालकों, उनके प्रतिनिधियों और ऑटो चालक संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में निर्देश दिए गए कि शहर के भीतर बसें केवल निर्धारित स्टॉपेज—मर्दापाल चौक, बंधा गार्डन, गांधी चौक