रूपवास: नगर पालिका ने अतिक्रमण व पॉलिथीन विरोधी अभियान में 8050 रुपये जुर्माना वसूला
एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया। मुख्य बाजारों व सड़कों पर रेहड़ी-पटरी संचालकों के अवैध अतिक्रमण हटाए गए और सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त कार्रवाई की गई। टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की है।