पटियाली: पटियाली कोतवाली पुलिस ने 30 क्वार्टर अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
पटियाली कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम कुलदीप पुत्र भोपाल सिंह है। आरोपी पटियाली के गांव ककराला का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी के कब्जे से 30 क्वार्टर अवैध शराब के बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।