मखदुमपुर: धरौउत में भाजपा किसान मोर्चा ने सुनी 'मन की बात', किया वृक्षारोपण
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में रविवार के दिन 1 बजे मखदुमपुर प्रखंड के धरौउत गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजीव नयन शर्मा ने की। इसके बाद 'एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया गया।