शाजापुर: गड़ोली में पटाखे फोड़ने को लेकर पिता-पुत्र पर 5 लोगों ने किया हमला, मक्सी थाने में मामला दर्ज
शाजापुर जिला मक्सी थाना क्षेत्र के गड़ोली में पटाखे फोड़ने की बात को लेकर पिता,पुत्र के साथ पांच लोगों ने की मारपीट, मक्सी थाने पर की गई रिपोर्ट। शुक्रवार को शाम 4: बजे घायल कैलाश नाथ ने जानकारी देते हुए बताया हमारे घर के सामने मैं और मेरा बेटा पटाखे फोड़ रहे थे, जिससे नाराज होकर पास में ही रहने वाले पांच लोगों द्वारा पिता पुत्र के साथ मारपीट की गई।