शाजापुर: शहर में सीवरेज लाइन भरने में लापरवाही, बेरछा रोड पर 4 फीट गड्ढे में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
बेरछा रोड पर आला उमरोद निवासी रामेश्वर शर्मा जब बेरछा रोड से अपने गांव लौट रहे थे तभी बेरछा रोड पर सड़क पर उनकी कार का पहिया अचानक धस गया ,जब उन्होंने देखा तो सीवरेज लाइन डालने के बाद खोदी गई सड़क को भरने में लापरवाही की गई है जिसके चलते कार का पहिया सड़क पर बने 4 फीट के गड्ढे में धस गया। बाइक सवार भी सड़कों पर गुजरकर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं