शाजापुर: मीरकला बाजार में पागल गाय को गौरक्षा टीम ने पकड़ा, नगर पालिका के वाहन से टेंचिंग ग्राउंड भेजा गया
शाजापुर:मीरकला बाजार बादशाही रोड पर पागल गाय को गौरक्षा टीम ने पकड़ के नगर पालिका के वहान से टेंचिंग ग्राउंड भेजा। शुक्रवार को दोपहर 2: बजे मिली जानकारी के अनुसार शाजापुर:मीरकला बाजार बादशाही रोड क्षेत्र में गाय पागल होकर लोगों पर हमला कर रही थी। जिसकी सूचना क्षेत्र वासियों द्वारा गौ रक्षक टीम को दी गई। सूचना मिलते ही गौ रक्षक की टीम मौके पर पहुंची।