शाजापुर: आबकारी विभाग की टीम ने मक्सी सहित अन्य गांवों में छापेमारी की, 274 लीटर देशी शराब और 182 केन बियर ज़ब्त
आबकारी विभाग की टीम ने कार्यवाही कर 274 लीटर हाथ भट्टी देशी शराब और 182 केन बियर जप्त की है। मामले में आबकारी पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है आबकारी विभाग से गुरुवार शाम 6:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार पंपापुर कंजर डेरा, टिकरिया कंजर डेरा, दुपाड़ा, बिजाना सहित अन्य स्थान पर कार्यवाही की।