शाजापुर: शाजापुर के गजलक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर विशेष पूजा, मंदिर सजाया गया
शाजापुर शहर के तालाब की पाल स्थित मां गज लक्ष्मी माता मंदिर में दिवाली पर विशेष पूजा की गई।इसके लिए मंदिर में आकर्षक सजावट की गई है। माता की मूर्ती का विशेष श्रृंगार किया गया है। दिवाली पर गुरुवार सुबह से ही यहां दर्शनार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। जो देर शाम 6 बजे तक जारी है। यहां देर रात तक दर्शन पूजन के लिये श्रदालु आएंगे।