शाजापुर: काछीवाड़ा में कपड़े की दुकान में लगी आग, दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर पाया काबू
काछीवाड़ा में एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने दुकान मालिक को आगजनी की घटना की जानकारी दी। नगरपालिका को भी सूचना दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड आधे घंटे बाद पहुंची। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पहले ही स्थानीय लोगों ने पानी की बाल्टियां डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। बिजली का करंट दुकान की बंद शटर पर लग रहा था जिससे आग बुझाने में दिक्कतें हुई।