पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से युवती लापता, परिजनों ने बड़ी बहन के मंगेतर पर अपहरण का आरोप लगाया
बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से एक युवती 4 दिसंबर से लपटा है। परिजनों ने थाने में अपहरण और गलत धंधे में धकेलने की शिकायत दर्ज कराई है। बड़ी बहन के मंगेतर पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार की शाम 4 बजे थानेदार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लड़की के बारे में अभी पता नहीं चला है। जिस पर आरोप लगा है, उसका मोबाइल बंद है। पुलिस छानबीन कर रही है।