पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में, शक्ति यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर 1500 करोड़ रुपए के गबन का आरोप लगाया
राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने राजद कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर 1500 करोड़ रुपए से अधिक के गबन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर सबसे बड़ा कोई भ्रष्टाचार है तो वह सृजन का है जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है।