पटना ग्रामीण: पटना: मंत्री मंगल पांडे का दावा, डेढ़ साल बाद आंखों की बीमारी के इलाज के लिए लोगों को बाहर नहीं जाना होगा
बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग और शंकरा आई फाऊंडेशन इंडिया,कोयंबटूर के बीच MOU पर हस्ताक्षर हुआ है।इसे लेकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:00बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज बिहार के लिए बहुत बड़ा दिन है।डेढ़ वर्षो के बाद आंख के किसी भी गंभीर बीमारी के लिए भी इलाज के लिए लोगों को किसी और राज्य में नहीं जाना पड़ेगा