पटना ग्रामीण: BPSC अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में पेपर लीक और वायरल होने की खबरों को बताया गलत
शुक्रवार की शाम 5:00 बजे बीपीएससी के अध्यक्ष ने आयोग में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में 912 सेंटर पर परीक्षा हुई जिसमें 911 सेंटर पर शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। साथ ही उन्होंने पटना में बापू परीक्षा परिसर केंद्र में हुए हंगामा को बताया कि कुछ छात्रों ने उदंडता पूर्वक परीक्षा केंद्र पर व्यवहार किया।