पटना ग्रामीण: पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने BPSC अभ्यर्थियों के हंगामे पर दी सफाई, बापू परीक्षा भवन में हुआ था हंगामा
बापू परीक्षा भवन में BPSC अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे पटना DM डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बापू एग्जाम सेंटर पर लगभग 12000 परीक्षार्थियों की परीक्षा आयोजित की गई थी. हर परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों के लिए 288 प्रश्न पत्र को आना था, लेकिन बॉक्स में 192 प्रश्न पत्र ही आए.