क्षीरधारा ग्राम सुनपुरी में पशु चिकित्सा शिविर एवं पशुपालक संगोष्ठी आयोजित
डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार विकासखंड बजाग के क्षीरधारा ग्राम सुनपुरी में पशु चिकित्सा शिविर एवं पशुपालक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिविर में पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ विभागीय हितग्राहीमूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
शिविर के दौरान 61 पशुओं का उपचार ,56 पशुओं को औषधि वितरण तथा 141 पशुओं का टीकाकरण किया गया। वहीं आयोजित पशुपालक संगोष्ठी में 36 पशुपालकों ने सहभागिता की।
संगोष्ठी में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, आचार्य विद्यासागर डेयरी पालन योजना, मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना, मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना, बकरी पालन योजना, सुकर पालन योजना, कड़कनाथ कुक्कुट पालन योजना, बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड योजना सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों से इनका लाभ लेने का आग्रह किया गया।
पशुपालन विभाग ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन एवं स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है।
#CMMadhyaPradesh #collctorofficedindori #jansamparkdindori
#JansamparkMP #Dindori #Bajag #KsheerDharaGram #AnimalHusbandry #PashuChikitsaShivir #FarmerWelfare #LivestockDevelopment #ViksitMadhyaPradesh #MPGovernment
46 views | Dindori, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026