बीकानेर: बीछवाल थाने में कंपनी के 34 लाख के खाद्य तेल के गबन का मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित अर्हत सॉल्वेक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ करीब 34 लाख रुपए कीमत के खाद्य तेल के कथित गबन का मामला सामने आया है। कंपनी की ओर से उदयरामसर निवासी सौरभ बोथरा पुत्र सुन्दर लाल बोथरा ने बीछवाल थाने में रिपोर्ट दी, जिस पर पुलिस ने लक्ष्मीचंद और महेशचंद पुत्र रामचंद्र, निवासी पुष्करणा स्टेडियम के पीछे, बीकानेर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की