बांका: एमयूसीसी बांका में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
Banka, Banka | Aug 15, 2026 एमयूसीसी के प्रांगण में शनिवार की सुबह 10 बजे 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमयूसीसी के निदेशक राजिक राज ने की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। लमुख्य अतिथि कृषि विभाग के सहायक निदेशक कृष्णकांत ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण होना चाहिए।