उत्तर प्रदेश - संभल में बिना परमिशन 'सनातन पदयात्रा' निकाल रहे संतों ने बेरिकेडिंग तोड़ी, पुलिसवालों को धकियाया। पुलिस ने पदयात्रा नहीं निकलने दी।
इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे ऋषिराज गिरि ने आज के दिन ही संभल की जामा मस्जिद को मंदिर बताते हुए कोर्ट में याचिका डाली थी। आज उसको 2 साल पूरे हो गए। इसी उपलक्ष्य में यह यात्रा निकाली जा रही थी, जो मस्जिद तक जानी थी।