रायडीह: पत्नी से विवाद के बाद 29 वर्षीय युवक ने फांसी लगाई, 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Raidih, Gumla | Sep 28, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के नवागढ़ गांव में रविवार की रात एक 29 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमित मिंज, पिता स्वर्गीय फिलोदर मिंज, निवासी नवागढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे अमित अपने कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी रात करीब 11 बजे हुई।