हंडिया: हाथ के बल काशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे शिवभक्त से मिले ब्लॉक प्रमुख, जाना हालचाल
सैदाबाद क्षेत्र में हाथ के बल काशी विश्वनाथ मंदिर की यात्रा पर निकले शिवभक्त से सैदाबाद ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र पटेल ने मुलाकात की। ब्लॉक प्रमुख ने शिवभक्त का हालचाल जाना और उनकी कठिन यात्रा के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शिवभक्त की आस्था और संकल्प की सराहना की। मुलाकात का वीडियो गुरुवार दोपहर 2 बजे सामने आया।