हनुमानगंज बाजार में गुरुवार को 26 वर्षीय महिला उषा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव किराये के कमरे में मिला। घटना के समय वह घर में अकेली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने जांच की तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।