टिहरी: सीएम धामी ने युवाओं से किया संवाद, कहा- नौकरी देने वाला बनो, नशे से दूर रहो
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कीर्तिनगर के चौरास परिसर में युवाओं से सीधे संवाद में कहा कि युवाओं के सपने और मेहनत से बनेगा विकसित उत्तराखंड। उन्होंने युवाओं को नौकरी खोजने की बजाय नौकरी देने वाला बनने, नशे से दूर रहने एवं क्षेत्र की समस्याओं के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।