कोटकासिम: कोटकासिम के रामपुर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में एसबीओ महेश कुमार यादव का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जाएगा
Kotkasim, Alwar | Apr 22, 2026 कोटकासिम के अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश कुमार यादव ने बुधवार सुबह 8:00 बजे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर का औचक निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई और सभी अध्यापक समय पर उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय एसबीओ महेश कुमार यादव ने कक्षा कक्षों सहित विद्यालय परिसर और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।